Posts

Showing posts with the label Bhartiya Janta Party

मिले अच्छे दिनों के संकेत, सेंसेक्स हुआ तेईस हज़ारी

Image
कारोबारी दिन की शुरुवात मे मामूली बढत के बाद, आज भारतीय शेयर बाज़ार अपने पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए, तीसरे पहर तेईस हज़ार का आँकड़ा पार कर गया। कारोबार के अंतिम कुछ क्षडॉ में बम्बई स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक बीएसई २३००० की ऊंचाई को छू कर २२९९४ पर, करीब ६५० अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। यह २.९ % की बढ़त हज़ारों निवेशकों के चेहरे पर काफी दिनों के बाद मुस्कराहट ले कर आयी है।  बीएसई सेंसेक्स के अलावा, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज निफ़्टी भी, अपने इस हमजोली के साथ, अपने रिकॉर्ड स्तर ६८५८ पर, करीब २.९९ % की बढ़ोत्तरी के साथ बन्द हुआ। निफ्टी  पर सर्वाधिक चढ़ने वाले वाले शेयर आईडीएफ़सी और आईसीआईसीआई बैंक रहे, जो क्रमशः ८.२५ और ७.२१ प्रतिशत की वृद्धि के बंद हुए। गौरतलब है कि अगले कारोबारी दिन लोकसभा चुनावों के अन्तिम चरण का मतदान भी होना है;  अधिकांश शेयर बाजार विशेषज्ञ इसे भारतीय जनता पार्टी के सत्ता मे आने से जोड़ कर  रहे हैं। देश में बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उमीदवार नरेन्द्र मोदी की जबरदस्त लहर है, और कॉर्पोरेट जगत उनमे पहल...

कांग्रेस ने प्रियंका को सौंपा नैय्या पार लगाने का बीड़ा

उत्तर प्रदेश । गहरे रंग की साड़ी में, ज़बरदस्त फब्ती हुईं प्रियंका गाँधी कांग्रेस के लिये किसी उम्मीद की किरण की भाँती हैं, जो आजकल अपनी माँ और भाई के लिये अमेठी और रायबरेली में चुनाव प्रचार कर रहीं हैं। इसी वजह से उत्तर प्रदेश के ये दोनो शहर आजकल मीडिया हस्तियों और देश-विदेश के जानेमाने पत्रकारों के अड्डे बने हुए हैं। बात रायबरेली की है जहाँ प्रियंका अपनी माँ सोनिया गाँधी के लिये चुनाव प्रचार करने के लिये एक जनसभा सम्बोधित करने आयीं हैं। मंच की सीढ़ियां चढ़ते वक़्त जब उन्हें लगता है कि जनता उनको देख नही पा रही है तो वो बैरियर पार कर के एक प्लास्टिक की कुर्सी पर चढ़ते हुए लोगो से स्वयं पूछती हैं, "अब दिख हूँ ना मै सबको?" इतने आत्मविश्वास के साथ श्रीमती वाड्रा बेहद आसानी से लोगों के दिलों में घर कर जाती हैं। उनका यही आत्मविश्वास उन्हें इंदिरा गांधी का सशक्त अग्रसर साबित करता है। कुछ राजनीती के विशेषज्ञ और ठेठ कांग्रेसी तो उनको इंदिरा का अगला अवतार तक मानते हैं। अपने सात-आठ मिनट के सम्बोधन मे प्रियंका अपने विरोधियों खासतौर से भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदव...